समस्तीपुर :- अगले चार दिनों तक गरज के साथ मध्यम से घने बादल बन सकते है। जिसके प्रभाव से समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में अगले 24 से 48 घंटों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वर्षा की संभावना 19 मार्च की रात्रि से 20 मार्च तक अधिक संभावित बताई गई है। वर्षा के दौरान तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताया है।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने मंगलवार को 25 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 10 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति पूरवा हवा चलने का अनुमान है। वर्षा के दौरान हवा की रफ्तार औसतन रफ्तार से अधिक होने की संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।
समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…