Bihar

समस्तीपुर रेल मंडल के बगहा में मिलिट्री ट्रेन की दो बोगी बेपटरी, जननायक एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों का परिचालन बाधित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर रेल मंडल के गोरखपुर-नरकटिया रेलखंड पर बगहा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की देर शाम लगभग मिलिट्री स्पेशल ओडीसी मालगाड़ी की दो बोगी बेपटरी हो गई और इससे अफरातफरी मच गई। डिरेल की सूचना के बाद रेल अधिकारियों की टीम व स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन की गति काफी धीमी थी। यदि ट्रेन रफ्तार में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की जगह को जवानों ने घेरा

रेलवे ढ़ाला के पास एनएच 727 पर आवाजाही बाधित हो गई। इससे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। बेपटरी होने के बाद दुर्घटनास्थल के आसपास के इलाके को पूरी तरह सेना के जवानों ने घेर लिया। रेलकर्मियों को छोड़कर उस इलाके में किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 7.20 बजे जवानों को लेकर मिलिट्री स्पेशल ट्रेन राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रही थी। ट्रेन में जवानों के अलावा सेना की गाड़ियां व अन्य सामान थे।

ऐसे हुआ हादसा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन जैसे ही बगहा रेलवे ढाला के पास पहुंची कि मेन लाइन से कटकर बीच की लाइन में होकर आगे बढ़ी। तभी उसके दो डिब्बे बेपटरी हो गए और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। बगहा रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरआर पांडेय का कहना है कि ट्रेन की दो बोगी बेपटरी होने से किसी जवान को नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी गई है।उन्होंने कहा कि एक लाइन चालू रहेगी। दुर्घटनाग्रस्त लाइन पर काम होता रहेगा। उसे सही करने में चार से पांच घंटे लग सकता है।

डीएम ने जारी किया बयान

डीएम दिनेश कुमार राय ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि रेलवे के वरीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बगहा रेलवे ढाला के समीप सेना स्पेशल ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इस घटना में किसी प्रकार का हताहत नहीं हुआ है। सभी जवान सुरक्षित हैं। रेलवे के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद हैं। रेलवे यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही रेलवे यातायात सुचारू हो जाएगा। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत कुमार सरोज एवं अनुमंडल पदाधिकारी, अनुपमा सिंह पूरी टीम के साथ पहुंच कर वस्तुस्थिति पर नजर बनाए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago