समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में मौसम रहेगा शुष्क, अगले दो दिनों तक 5 से 6 किमी की रफ्तार से चल सकती है पछिया हवा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र द्वारा 10 से 14 जनवरी 2024 तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। हालांकि मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

औसतन 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले 2 दिनों तक पछिया हवा चल सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6. 9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150