Weather

बारिश रुकी और बादल छंटे तो अचानक बढ़ गई ठंड, यहां देखें मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में मिचौंग तूफान का असर अब खत्म हो गया है। इस कारण राज्य भर में बारिश का दौर थम गया है। शुक्रवार को अधिकतर जिलों में बादलों की आवाजाही कम हो गई। बादल छंटने से ठंडी हवाएं तेज हो गई हैं। राज्यभर के न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना समेत 24 शहरों में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी की आशंका जताई है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक मिचौंग तूफान के प्रभाव से बीते दो दिन सूबे में बूंदाबांदी का दौर चला। राज्य के लगभग हर जिले में बरसात दर्ज की गई। कहीं पर तेज तो कहीं पर छिटपुट बारिश ने मौसम का खेल खराब कर दिया। अब तूफान का असर खत्म हो गया है। गुरुवार शाम से बादल छंटना शुरू हो गए हैं। साथ ही पछुआ हवाओं का प्रभाव भी बढ़ा है।

बीते 24 घंटे के भीतर राज्य के 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। राजधानी पटना में रात का पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। 14.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर राज्य में सबसे ठंडा जिला रहा। मोतिहारी, दरभंगा, आरा जैसे कुछएक शहरों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में पारा कम हुआ है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य भर में शनिवार से ठंड में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे पूरे बिहार में ठिठुरन बढ़ेगी। अगले पांच दिन राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago