Bihar

बिहार: मजबूर पिता ने लिया खौफनाक फैसला दो बेटों के सााथ ट्रेन से कट कर की आत्महत्या; रुला देगी वजह

बिहार के गोपालगंज से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां बेटी की मौत से आहत होकर एक परिवार के तीन लोगों ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मारने वालों में पिता के साथ उसके दो जवान बेटे हैं. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया.

बताया जा रहा है कि रामसूरत महतो की बेटी सुभावती कुमारी ने दो दिन पहले ही बीमारी के कारण दम तोड़ा था. जिसकी वजह से पूरा परिवार परेशान था उसके बाद रामसूरत महतो ने अपने बेटे सचिन और दीपक के साथ चंदन टोला के पास थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी. गांव के मुखिया, सरपंच और ग्रामीणों के मुताबिक रामसूरत का परिवार बेटी की बीमारी से बेहद परेशान था. लकवे का इलाज करने में वो सब कुछ गंवा बैठा था.

पिता और दो बेटों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

ग्रामीणों का कहना है कि रामसूरत महतो के परिवार में अब कोई बचा नहीं है. जो घटना की सही वजह बता सके. क्योंकि उसकी पत्नी की पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी. एक बेटा दिव्यांग था और दूसरा बेटा सूरत में काम रहा था. जिससे पूरे परिवार का भरण पोषण चलता था. पूरे गांव में इस घटना की चर्चा हो रही है. रामसूरत अक्सर कहता था कि जिस दिन बेटी मरेगी उसी दिन हम सभी भी मर जाएंगे.

बेटी की मौत से आहत होकर परिवार ने की खुदकुशी

स्थानी ग्रामीण कंचन कुमार ने बताया कि बेटी तीन दिन पहले मर गई थी. जिसका शव अब भी घर पर ही पड़ा है. इसी हताश में पिता ने अपने दोनों बेटों के साथ खुदकुशी कर ली. उसकी बेटी और बेटा दिव्यांग था. जबकि दूसरा सूरत में काम करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था. एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की होगी बहाली, कैबिनेट बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बड़ा फैसला लिया है. महिलाओं के लिए आज बुधवार को…

12 मिनट ago

बिहार: 25 वर्षीय महिला अमीन ने ले ली खुद की जान, किराये के मकान में मिला श’व

बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

2 घंटे ago

‘गृह मंत्री ने छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए’, लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप पर हंगामा, किरेन रिजिजू का पलटवार

लोकसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक कहा…

4 घंटे ago

बिहार में चीनी मिलों के लिए निवेशकों का जोश हाई, कई जिलों के लिए मिले प्रस्ताव

लगता है अब बिहार में चीनी मिलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य की…

6 घंटे ago

डाक जीवन बीमा में समस्तीपुर पूरे बिहार में अव्वल, 1000 नई पॉलिसियों के साथ बनाया रिकॉर्ड

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से…

9 घंटे ago

हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने पूर्वानुमान किया जारी

समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम…

10 घंटे ago