Bihar

बिहार: साहब डीईओ हैं या धनकुबेर? विजिलेंस ने घर और दफ्तर पर मारा छापा, 14 लाख रुपये कैश बरामद

बिहार में एक और भ्रष्ट लोकसेवक निगरानी की कार्रवाई में फंस गया। आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर सीवान जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मिथिलेश कुमार सिंह के शहर के मिशन कंपाउंड स्थित आवास व महादेवा रोड स्थित कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह निगरानी अन्वेषण ब्यूरों की टीम ने छापेमारी की। इसकी खबर लगते ही शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों समेत प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, पटना से पहुंची निगरानी की टीम शिक्षा विभाग का कार्यालय खुलते ही छापेमारी शुरू कर दी। सुबह 9 बजे से ही निगरानी की छह सदस्यीय टीम ने जांच करनी शुरू कर दी थी। निगरानी के पदाधिकारियों ने बताया कि डीईओ मिथिलेश कुमार सिंह के विरुद्ध निगरानी थाना कांड संख्या 36 दर्ज की गई है। इसे लेकर इनके विरुद्ध गोपनीय जांच की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में आय से अधिक संपत्ति होने का अनुमान था। इसके तहत निगरानी टीम ने वारंट लेकर सीवान में डीईओ के आवास, कार्यालय और पटना स्थित आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान डीईओ के कार्यालय और सीवान स्थित आवास से करीब 14 लाख रुपए कैश की बरामदगी की गई है। सीवान कार्यालय व आवास से कैश के आलावा कोई कागजात बरामद नही हुआ है। भारी मात्रा में गहने, सोना-चांदी भी मिले हैं। पटना स्थित आवास से जमीन के कागजात भी मिले हैं। डीईओ की पत्नी के नाम से भी संपत्ति मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक टीम में डीएसपी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो अभय कुमार रंजन, डीएसपी आदित्य राज, डीएसपी गोपाल कृष्ण, पुलिस इंस्पेक्टर विंध्याचल कुमार, पुलिस सब इंस्पेक्टर देवीलाल व महिला सहायक सब इंस्पेक्टर रेणु देवी शामिल हैं। इसके अलावा स्थानीय पुलिस टीम भी घर के बाहर पहरा दे रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago