Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आज भी बारिश की संभावना, खेती के लिए वैज्ञानिकों ने दी सलाह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप जिला में मानसून की सक्रियता के बीच शनिवार को सुबह से दोपहर तक रूक-रूक कर व तेज बारिश हुई। इस दौरान बीते 24 घंटे में 12.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बताया गया कि उत्तर बिहार के जिलों में 14 सितंबर तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं उसके बाद बारिश की संभावना में कमी होगी।

हालांकि इस दौरान व 14 सितंबर के बाद भी आकाश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। जिससे बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहते हुए 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जो शुक्रवार के अधिकतम तापमान से 3 डिग्री तक कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री कम रहते हुए 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बताया गया कि सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 94 फीसदी जबकि दोपहर में 88 फीसदी रही। वहीं 7.9 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चली।

वहीं वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार ने कहा कि आगामी 24 घंटे में बारिश होने की संभावना अधिक रहेगी। उसके बाद 14 सितंबर तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। जबकि उसके बाद बारिश की संभावना में कमी होगी। वहीं वैज्ञानिक ने बताया कि यह बारिश धान व मक्का आदि की फसलों के साथ ही सब्जियों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने अरहर की बुआई करने व अगात फूलगोभी की रोपाई करने की सलाह दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

20 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago