Weather

समस्तीपुर में 24 घंटे से रूक-रूककर हो रही तेज बारिश, सड़कों पर दो फीट तक जल-जमाव, घरों में भी घुसा पानी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में पिछले 24 घंटा के दौरान 80.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश आज शनिवार की सुबह तक जारी है। शहर के कई इलाकों को पानी लग गया है। बारिश के कारण सड़क पर करीब डेढ से दो फीट तक पानी लग गया है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालगोदाम चौक, गुदरी बाजार, पटेल मैदान के पीछे, काशीपुर कचहरी से हनुमान मंदिर तक पानी लगा हुआ है।

काशीपुर चौक से आरएसबी इंटर स्कूल होते हुए ताजपुर जाने वाली सड़क में भी दो फीट तक पानी लगा है। उधर लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज की गई। जो समान्य से 3 डिग्री कम है। न्यून्तम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड की गई।

मौमस वैज्ञानिक ने कहा 36 घंटे तक जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि वश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि अगले 24- 36 घंटे तक जिले के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर बिहार के मैदानी भागों के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।

वर्षा के दौरान दिन व रात के तापमान में आयेगी गिरावट

लगातार हो रही बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगामी 27 सितंबर तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास व न्यूनतम तामपमान 22-23 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इस अवधि में 15-20 किलोमीटर की रफ्तार से पूर्वा हवा चलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

9 मिनट ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

27 मिनट ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

2 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

10 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

11 घंटे ago