Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में हल्की से भारी वर्षा का अनुमान, छाए रह सकते हैं मध्यम से घने बादल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक मध्यम से घने बादल रह सकते हैं। इस दौरान मानसून सक्रिय रहने के कारण हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुछ स्थानों पर 24-25 अगस्त को भारी वर्षा भी हो सकती है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 27 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अगले एक-दो दिनों तक पछुआ हवा चलेगी। उसके बाद औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 व दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री एवं न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

शहर में कई जगह जलजमाव :

मंगलवार की सुबह शहर में जमकर बारिश हुई। सुबह छह से सात बजे के बीच मूसलाधार बारिश हुई जबकि उसके बाद करीब 12 बजे तक कभी मध्यम तो कभी हल्की बारिश होती रही। इससे शहर में मुख्य सड़कों के अलावा निचले इलाके में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह की बारिश से शहर में केई इंटर रोड, कचहरी रोड, काशीपुर, बहादुरपुर, बाजार समिति रोड, सारी, मगरदही, आदि जगह के अलावा विभिन्न गलियों में जलजमाव से लोगों को आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश थमने के बाद कई जगह से पानी निकल गया, लेकिन निचले इलाके में समस्या बनी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago