समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इस दौरान समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढी, शिवहर जिलों में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है। इधर मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 1 सितम्बर के बाद इन जिलों के कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि ने मंगलवार को 3 सितम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 10 से 12 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 एवं दोपहर में 65 से 75 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 एवं न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…