समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इस अवधि में वर्षा की सक्रियता में हल्की वृद्धि हो सकती है। हलांकि सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 30-31 जुलाई के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। तराई के एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 2 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री एवं न्यूनतम 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान औसतन 9 से 14 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकता है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…