Bihar

धीरेंद्र शास्त्री के बाद पटना आ रही हैं जया किशोरी; कथा के लिए 600 से 10 हजार तक टिकट के दाम; जानिए पूरा शेड्यूल

बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र के बिहार आगमन के बाद अब कथावाचक जया किशोरी आ रही है। जया किशोरी के अगले महीने पटना आ रही है। इनके आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है। जया किशोरी 16 जुलाई को पटना आ रही है। उनके पूरे शेड्यूल को लेकर बताया जा रहा है कि, फिलहाल उनका कार्यक्रम 1 दिन का ही है। लेकिन यह बढ़ भी सकता है।

दरअसल, जया किशोरी का कथा गांधी मैदान के बापू सभागार में होगा। जहां कथा के साथ साथ उनके द्वारा संगीत, प्रवचन का भी आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से लगभग शाम 7 बजे तक होगा। इनके कार्यक्रम में वीवीआईपी और वीआईपी गेस्ट के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। समय आने पर सारी चीजें विस्तार से बताया जाएगी। वहीं, अगर जया किशोरी के कार्यक्रम में आने वाले लोगों के टिकट के दाम की बात करें तो इन टिकट के दाम 600 से शुरू होकर 10000 रुपए तक जा रहा है।

वहीं, जया किशोरी एक कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जो आज पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। आज उनके भजन और कथाएं हर कोई सुनता है। उनके वीडियो भी खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं, अब उनकी तरह ही एक और लड़की उनके पदचिन्हों पर चलने लगी है। उनके नाम की चर्चा आजकल सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

जया किशोरी को जानिए

  • जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 में कोलकाता में हुआ। पिता का नाम शिवशंकर शर्मा और माता का नाम सोनिया शर्मा है। छोटी बहन का नाम चेतना है।
  • जया किशोरी ने बीकॉम किया है। बचपन से ही उनका झुकाव अध्यात्म की तरफ था। इसलिए उन्होंने कथावाचक बनने का फैसला किया, जिसमें उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया।
  • जया किशोरी भारत की उन कथावाचकों में शामिल हैं, जो बहुत ही कम उम्र में इस क्षेत्र में आ गए।
  • खास बात यह है कि वे कथावाचक हैं, लेकिन साथ ही साथ युवाओं को भी मोटिवेट करती हैं और युवाओं को सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
  • जया किशोरी के गुरू गोविंदराम मिश्र थे, जिन्होंने इन्हें राधा नाम दिया था। लेकिन बाद में जब इनकी प्रसिद्धि बढ़ती गई तो श्रीकृष्ण की भक्ति के चलते इन्हें ‘किशोरीजी’ की उपाधि उन्होंने दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

7 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

9 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

9 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

18 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

21 घंटे ago