समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी गांव में एक युवक की पोल से बांधकर जमकर पिटाई की गई। जख्मी स्थिति में युवक का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी युवक पेशे से ग्रामीण चिकित्सक है।
शुक्रवार की रात युवक एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान गृह स्वामी ने शोर मचाकर युवक को रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने युवक की पोल से बांधकर पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बाद में स्थानीय लोगों की पहल कर युवक को मुक्त कराया गया। जख्मी युवक की पहचान बेलसंडी गांव के वार्ड संख्या-2 के उदय साह के पुत्र जय प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में आवेदन नही दिया गया है।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…
समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…