समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार में मानसून का आगमन तो हुआ, पर है कमजोर

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार में शुक्रवार को मानसून प्रवेश कर गया। इससे जिले में कुछ जगहों पर शुक्रवार सुबह छिटपुट बूंदाबादी भी हुई। वहीं दिनभर आसमान में बादल भी छाये रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई। जिससे दिन भर लोग गर्मी से बेचैन रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी मानसूनी वर्षा की अधिक संभावना नहीं है।

डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 28 जून तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अच्छी वर्षा की संभावना नही है। कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पश्चिम चंपारण जिले के एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है।

IMG 20230604 105636 460

IMG 20230522 WA0020

इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री व न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान सापेक्ष आद्रता सुबह में में 75 से 85 व दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की पुरवा हवा चल सकती है।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230606 WA0083

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150