समस्तीपुर :- गर्मी और उमस से बेहाल समस्तीपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है। समस्तीपुर सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवाएं शुरू हुई फिर और तेज बारिश होने लगी। जिससे तापमान में कमी आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बारिश ज्यादा देर तो नहीं हुई लेकिन आसमान में बादलों का डेरा होने के कारण मौसम सुहाना बना रहा।
मंगलवार दोपहर ढाई बजे अचानक ही समस्तीपुर का मौसम बदल गया। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और फिर झमाझम बारिश से राहत मिली। इससे पहले समस्तीपुर में गर्मी का सितम जारी था। अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री के पार पहुंच गया था। दोपहर में ही लू जैसे हालात हो गए थे। हालांकि तेज आंधी की वजह से कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…
समस्तीपुर : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान…
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…