Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 17 मई को बदल सकता है मौसम, बूंदाबांदी की रहेगी संभावना, चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 17 मई को मौसम बदल सकता है। जिससे जिला में एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 13-17 मई का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार इस अवधि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं।

वहीं अगले 3-4 दिनों तक आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 22-26 डिग्री के बीच रहेगा। बताया गया कि इस अवधि में सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 60-70 फीसदी जबकि दोपहर में 40-50 फीसदी रह सकता है।

10-14 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। वहीं 13 मई शनिवार को पुरवा हवा चल सकती है। हालांकि इस दौरान दोपहर के समय हीट वेव व लू चलने की संभावना बनी रहेगी। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 18.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

गरमा सब्जियों व मक्का में नमी बनाए रखने के लिए करें सिंचाई :

मौसम के शुष्क व लगातार तापमान में वृद्धि को देखते हुए किसान को गरमा सब्जियों व मक्का में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करते रहने की सलाह दी है। वहीं खरीफ धान के लिए नर्सरी व मक्का के लिए खेत तैयार करने, 15 मई से अदरक व हल्दी की बुआई करने व मूंग व उरद का कीट से बचाव की सलाह दी है।

बाइट :

उत्तर बिहार के जिलों में अभी तापमान का बढ़ना जारी रहेगा। यह 41 डिग्री के आसपास तक जा सकता है। वहीं 17 मई को मौसम बदलने से हल्की बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। अधिक तापमान से हीट वेव व लू चल सकती है। सलाह के अनुरूप कृषि कार्य करें।

– डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

2 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

2 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

3 घंटे ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…

3 घंटे ago