समस्तीपुर :- मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बाजार समिति के समीप एक ट्रक की ठोकर से ई-रिक्शा पलट गई। इससे ई-रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई। मृतका की पहचान उजियारपुर थाने के सातनपुर पंचायत के माधोडीह गांव वार्ड संख्या-5 निवासी चंदन राम की पत्नी मनीषा देवी (25) के रुप में हुई।
बताया गया है कि मृतका अपने माइका दौलतपुर से बाजार जाने को लेकर ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान बाजार समिति के पास एक ओवरटेक कर रहे ई-रिक्शा में ट्रक ने ठोकर मार दिया। इससे महिला नीचे सड़क पर गिर पड़ी। इससे वह ट्रक की चपेट में आ गई। जिसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
इसकी खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे महिला के माईका पक्ष के लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा पथ को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मथुरापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंच शव व दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। करीब एक घंटा बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही महिला के ससुराल पक्ष के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में महिलाओं की चित्कार उठने लगी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतका की सास बार बार रोते-रोते बेसुध हो रही थी। मामले में अपर थानाध्यक्ष अश्वत्थामा कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आवेदन पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…