Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में फिर चढ़ने लगा पारा, निकलेगी तेज धूप, बढ़ेगी गर्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सोमवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कम ही संभावना है। इससे तेज धूप निकले की संभावना जताई जा रही है। तेज धूप निकलने से पारा 40 के करीब जाने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं। इससे उमस भरी गर्मी पड़ सकती है।

डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के कृषि वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि अब तत्काल बारिश की कम ही उम्मीद है। आकाश भी साफ रहने की उम्मीद है। इससे तेज धूप निकलेगी। इससे गर्मी बढ़ेगी। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब जा सकता है। न्यूनतम तापमान भी 24-27 के बीच रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान समस्तीपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो मई में पड़ने वाली गर्मी के समान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस से कम है। न्यूनतम तापमान भी 23.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जो समान्य से 1.6 डिग्री कम हैं। 7.6 KM की रफ्तार से पूरवा हवा चली। सुबह की सापेक्ष आद्रता 81% व दोपहर की आद्रता 51% दर्ज की गई।

मौसम विभाग द्वारा कहा गया है कि लंबी अवधि वाले धान की किस्में जैसे राज श्री राजेंद्र मसूरी राजेंद्र श्वेता नर्सरी में लगा सकते हैं। नर्सरी के लिए खेत की तैयारी कर सकते हैं। अदरक की रोपनी शुरू कर सकते हैं। अदरक की मरान एवं नदियां किस में उत्तर बिहार के लिए उपयुक्त है। मौसम विभाग द्वारा कहा गया कि खरीफ मक्का की बुवाई के लिए खेत की तैयारी कर लें। आगत मूंग उड़द की तैयारियों की वर्षा की संभावना को देखते हुए सावधानी पूर्वक करें। भिंडी की फसल में फल एवं प्ररोह वेधक कीट की निगरानी करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

8 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago