बिहार में मौसम एक बार फिर पलटी मारने वाला हैं। पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी-बारिश का दौर शुक्रवार से थम जाएगा। राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से लोगों को तपिश महसूस होगी। हालांकि, अभी हीटवेव जैसी स्थिति होने के आसार नहीं हैं। मगर अगले हफ्ते से अधिकतर शहरों में दिन का पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
मौसमविदों के मुताबिक एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ व इसके आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना व इसके आसपास आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं उत्तरी भागों में वर्षा की गतिविधियां बनी रहेगी। 6 मई के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बनने की संभावना है।
इसे मोचा नाम दिया गया है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा, जिसे 9 मई तक इसके साइक्लोन में बदलने के आसार हैं। बिहार में भी इसका आंशिक प्रभाव पड़ने की संभावना है।हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से चक्रवात को विकसित होने के बाद ही बेहतर आकलन करना संभव होगा।
गुरुवार की देर शाम तक उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की घटनाएं हुईं। कुछ जिलों में मौसम का रौद्र रूप दिखा। ठनका से तीन लोगों की मौत हो गई। खगड़िया और इसके आसपास 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। आंधी से समस्तीपुर रेल मंडल के धमाराघाट-मानसी स्टेशनों के मध्य बीच रेल की पटरियों और ओवरहेड तार पर पेड़ गिरने से रेल परिचालन बाधित हुआ है। अररिया के नरपतगंज में सर्वाधिक 42 मिलीमीटर पानी गिरा।
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…