बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में मौसम फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के द्वारा गया जिला के लिए अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि वहां कुछ हिस्से में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है. IMD ने आमलोगों और किसानों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभे से दूर रहने को कहा है. बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन घंटे में पटना में भी तेज हवा चल सकती है. हालांकि, बारिश होने से पटना के अधिकतम तापमान में कमी आयी है.
मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल को राज्य में कहीं भी लू की स्थिति नहीं बनी. आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों तक आंधी- पानी का दौर अलग- अलग स्थानों पर जारी रहेगा. इसके कारण दिन और रात के तापमान में कमी आएगी. फिलहाल अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी है. शनिवार को गया, अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, जहानाबाद आदि जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गयी. जबकि, वज्रपात और तेज हवा भी चली.
बताया जा रहा है कि बिहार में बदलाव दो टर्फ लाइन के कारण हो रहा है. इसमें एक मध्य उत्तर प्रदेश और दूसरा बांग्लादेश में सक्रिया है. इसके कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य, उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से खुले खेत में काम करते हुए सावधान रहने की अपील की है. हालांकि, बताया जा रहा है कि बारिश और आंधी के कारण बिहार में आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंच रहा है.
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…