Weather

बिहार का मौसम फिर लेगा करवट, IMD ने पांच दिनों तक आंधी-बारिश को लेकर जारी किया बड़ा अलर्ट, जानें अपडेट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में मौसम फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के द्वारा गया जिला के लिए अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि वहां कु‍छ हिस्से में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है. IMD ने आमलोगों और किसानों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभे से दूर रहने को कहा है. बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन घंटे में पटना में भी तेज हवा चल सकती है. हालांकि, बारिश होने से पटना के अधिकतम तापमान में कमी आयी है.

पांच दिनों तक चलेगा आंधी पानी का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल को राज्य में कहीं भी लू की स्थिति नहीं बनी. आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों तक आंधी- पानी का दौर अलग- अलग स्थानों पर जारी रहेगा. इसके कारण दिन और रात के तापमान में कमी आएगी. फिलहाल अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी है. शनिवार को गया, अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, जहानाबाद आदि जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गयी. जबकि, वज्रपात और तेज हवा भी चली.

दो टर्फ लाइन के कारण बदला मौसम

बताया जा रहा है कि बिहार में बदलाव दो टर्फ लाइन के कारण हो रहा है. इसमें एक मध्य उत्तर प्रदेश और दूसरा बांग्लादेश में सक्रिया है. इसके कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य, उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से खुले खेत में काम करते हुए सावधान रहने की अपील की है. हालांकि, बताया जा रहा है कि बारिश और आंधी के कारण बिहार में आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंच रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

15 मिनट ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

24 मिनट ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

32 मिनट ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

8 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago