Weather

समस्तीपुर में घने कोहरे के साथ नए साल का स्वागत, मौसम विभाग ने कहा- अभी बनी रहेगी यह स्थिति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में वर्ष 2023 का स्वागत लोगों ने घने कोहरे के साथ स्वागत किया। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। हालांकि सड़कों पर वाहन चालक लाइट जला कर चल रहे। ‌कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर शहर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि समस्तीपुर उत्तर बिहार के जिलों में बीते चार दिनों से न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे है। वहीं अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट बनी हुई है। जिसके कारण ठंड व कनकनी बरकरार रहने की संभावना है।

इस बीच मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहते हुए 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहते हुए 7.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

वहीं दिन के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे। बताया गया कि सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 100 व दोपहर में 64 फीसदी रही। वहीं दिन में 1.5 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली। आगामी 24 घंटे तक पछिया हवा के चलने की संभावना है। वहीं 2 जनवरी से पूरवा हवा चलने की उम्मीद है। बताया गया कि उसके बाद तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालांकि इस अवधि में भी तापमान 10 डिग्री के नीचे रहने से ठंड का असर कायम रहेगा। वहीं उत्तर बिहार के जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

किसानों के लिए जारी की सलाह :

वैज्ञानिकों ने रबी प्याज की रोपाई प्राथमिकता से करने की सलाह दी है। वहीं सब्जियों वाली फसल में सफाई करने व दवा का छिड़काव की सलाह दी है। साथ ही तापमान में गिरावट को लेकर दुधारू पशुओं के दूध में आई कमी को दूर करने के लिए हरे व शुष्क चारा को मिलाकर खिलाने की सलाह दी है।

नए साल को लेकर स्टेशन की बढ़ाई गई सुरक्षा, डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन परिसर और ट्रेनों में चेकिंग :

नए साल को लेकर आरपीएफ व जीआरपी भी सतर्क है स्टेशन पर किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए आरपीएफ द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ नववर्ष की पूर्व संध्या पर समस्तीपुर स्टेशन परिसर के अलावा विभिन्न ट्रेनों में भी जांच की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर डीपी वर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान में समस्तीपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के अलावा समस्तीपुर स्टेशन पर आने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के अलावा स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, डाउन वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस समेत विभिन्न ट्रेनों में डॉग स्क्वायड के साथ आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों के सामान आदि की जांच की। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि नव वर्ष को देखते हुए सुरक्षा ख्याल से यह अभियान चलाया गया था वैसे समस्तीपुर स्टेशन संवेदनशील स्टेशनों की श्रेणी में आता है इसलिए इसे स्टेशन पर औचक जांच अभियान भी चलाया जाता रहा है। ‌ उन्होंने कहा कि यह अभियान नए वर्ष पर 1 जनवरी को भी दिनभर स्टेशन पर चलाया जाएगा। इसके लिए सुबह से ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगे रहेंगे सुबह समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंचने वाली अप और डाउन दोनों लाइनों की ट्रेनों में तथा स्टेशन परिसर में डॉग स्क्वायड से जांच अभियान चलाया जाएगा। ताकि नववर्ष के मौके पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश स्टेशन पर नहीं रहे। डॉग स्क्वायड के निरीक्षण टीम में राजीव कुमार यादव आदि थे। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

19 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

19 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

20 घंटे ago