समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherSamastipur

6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, रात व सुबह में बढ़ेगी ठंड, अधिकतम पारा 28-30 डिग्री रहेगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा की ओर से आगामी 2-6 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ रहेगा व मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में रात व सुबह के समय ठंड का एहसास लगातार बढ़ने की संभावना रहेगी।

वहीं बताया गया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं आगामी तीन दिनों तक 3-5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया व उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150