Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आज अच्छी बारिश के आसार, मौसम विभाग का 25 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में मॉनसून की मेहरबानी से बीते कुछ दिनों से राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बरसात होने के आसार जताए हैं। इसके अलावा उत्तर, दक्षिण और पूर्वी बिहार के 25 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 20 सितंबर तक बारिश संबंधी गतिविधियों के जारी रहने की संभावना है।

पटना मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में झमाझम बारिश होने के आसार है। इसके अलावा पूरे बिहार में कहीं-कहीं छिटपुट पानी गिर सकता है।

मौसम विभाग ने 25 जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी भी जारी की है। औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुधबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में कहीं-कहीं शनिवार को आकाशीय बिजली गिर सकती है।

शुक्रवार को भी पटना समेत सूबे के दर्जनभर जिलों में बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। सबसे अधिक भागलपुर में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सहरसा के अगवानपुर, जीरादोई, बांका, मोतिहारी, सबौर, गया, कैमूर, रोहतास, वाल्मीकि नगर समेत अन्य जगहों पर भी बरसात हुई। बारिश से किसानों को धान की अच्छी फसल होने के आसार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

13 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

13 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

13 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

23 घंटे ago