viral

दो राज्यों के बीच बंटा है घर, आधा महाराष्ट्र में तो आधा तेलंगाना में; जानिए किस राज्य में आती है किचन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

कभी आपने सोचा है कि आप जिस घर में रह रहे हैं, वह दो प्रदेशों के बीच बंटा हुआ हो? यह सोचकर ही अजीब लगता है, लेकिन महाराष्ट्र और तेलंगाना के बॉर्डर पर पड़ने वाला एक ऐसा घर वास्तव में है। चंद्रपुर जिले की सीमावर्ती जिवती तहसील के महाराजागुडा गांव में पवार परिवार महाराष्ट्र और तेलंगाना दोनों राज्यों में रहता है। इस परिवार में 13 सदस्य हैं, जोकि कभी महाराष्ट्र की सीमा वाले कमरों में रहते हैं तो कभी तेलंगाना में पड़ने वाले घर के हिस्से में।

महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच स्थित इस घर में सभी लोग खुशी-खुशी रहते हैं। घर के मालिक उत्तम पवार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बताया, ”इस घर में हम 12-13 लोग रहते हैं। मेरे भाई के चार कमरे तेलंगाना में हैं और मेरे चार कमरे महाराष्ट्र में। मेरी किचन तेलंगाना में पड़ती है।” उन्होंने आगे बताया कि जब 1969 में सीमा का सर्वे हो रहा था, तब हम लोगों से बताया गया था कि हमारा आधा घर तेलंगाना और आधा महाराष्ट्र में आता है। अब तक हमें कोई भी दिक्कत नहीं आई। हालांकि, हम दोनों ही राज्यों की ग्राम पंचायत के टैक्स को भर रहे हैं। तेलंगाना सरकार की योजनाओं से हमें ज्यादा फायदा मिलता है।

दो राज्यों के बीच बने घर में रह रहे उत्तम पवार को भले ही कोई दिक्कत नहीं हो, लेकिन इन दिनों दो राज्यों के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। ये दो राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक हैं। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों के साथ एक अहम बैठक भी की।

उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला नहीं सुनाता, दोनों राज्य एक-दूसरे के खिलाफ कोई दावा दायर नहीं करेंगे। बैठक के बाद उन्होंने कहा, “एक समझौता हुआ है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला नहीं सुना देता, तब तक कोई भी राज्य अपना दावा नहीं करेंगे। विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। प्रत्येक राज्य के तीन मंत्रियों के साथ एक समिति बनाई जाएगी।”

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

6 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

14 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

15 घंटे ago