Categories: Uncategorized

शहर के बारह पत्थर मुहल्ले में किराये के मकान में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, सुबह-सुबह बच्चें के शोर मचाने जुटे लोग

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव उसके किराये के घर के एक कमरे में बेड पर अचेतावस्ता हालत में पड़ा हुआ मिला, जबकि कमरा अंदर से बंद था। बताया जाता है कि सुबह कमरे की खिड़की से एक बच्चे के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थिति संदिग्ध देख स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मकान मालिक की मौजूदगी में कमरे में प्रवेश किया, जहां महिला मृत अवस्था में पाई गई।

मृतका की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगार गांव निवासी शैलेश पासवान की पत्नी पुनम कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ था और वहां नशे से संबंधित कुछ खाली पैकेट भी मिले हैं, जिससे मामला और संदेहास्पद हो गया है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने दस वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के साथ उक्त मकान में रहती थी, जबकि उसका पति किसी अन्य स्थान पर रहता है। बच्चे ने पुलिस को बताया कि देर रात उसकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसने कुछ खाया था, इसके बाद दोनों सो गए।

सुबह जब मां काफी देर तक नहीं उठी तो बच्चे ने खिड़की खोलकर मदद के लिए शोर मचाया। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो सकता है। हालांकि मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

2 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

10 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago