समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा उत्तर वार्ड संख्या-5 निवासी सुधीर कुमार ने साइबर ठगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया है कि मेरे पास आरबीएल का क्रेडिट कार्ड है। मुझे एक नंबर से कॉल आयी और बोला मैं आरबीएल बैंक से बोल रहा हूं। कार्ड चलाने में कोई दिक्कत नहीं हो रहा है न। मैंने बोला वीजा का कार्ड है हर जगह स्वैप नहीं हो पाता है। मैं चाहता हूं कि इस कार्ड को रुपये कार्ड में कन्वर्ट कर दिया जाए ताकि कोई परेशानी ना हो। तब वह कार्ड कन्वर्ट करने का पता बताया और व्हाट्सएप नंबर से एक लिंक भेजा।
जब लिंक पर क्लिक किया तो मेरे अकाउंट से 70 हजार 897 रुपया डेबिट हो गया। इस संबंध में जब मैंने उससे पूछा तो बोला आपका अमाउंट रुपए कार्ड में कन्वर्ट हो गया है। चार डिजिट का अंक बताते हुए बोला 2 से 3 दिन में आपका कार्ड रुपए कार्ड में डिस्पैच हो जाएगा। जब मुझे शक हुआ तो आरबीएल कस्टमर केयर से बात की तो उन्होंने बताया कि आपका अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन हुआ है। इसके बाद मैंने 1930 पर कॉल कर कंप्लेन दर्ज करायी। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…
अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…