Categories: Uncategorized

बेटियों को आगे बढ़ा महिला सशक्तिकरण की न‌ई कहानी लिख रहा समस्तीपुर

समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही सभी चुनावी चर्चाओं का बाजार थम चुका है। अब विकास की न‌ई कहानी लिखने की शुरुआत होगी। चुनाव ने कही बीते क‌ई दशकों का इतिहास तोड़ डाला तो कहीं अपनी पुरानी परंपरा को बचाकर रखा। इस कड़ी में समस्तीपुर भी अब एक न‌ई कहानी लिखेगा। वह भी महिला सशक्तिकरण की। यह पहला मौका होगा जब समस्तीपुर के विकास की रथ महिलाएं हांकेगी।

पीएम ने कर्पूरी की धरती से महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही। दरभंगा में लोकसभा चुनाव के दौरान समस्तीपुर की प्रत्याशी शांभवी चौधरी को बेटी कहकर पुकारा। यह सभी बातें समस्तीपुर की दिल में एक नया सवेरा ले निकली। लोगों ने अपनी बेटियों को इतना प्यार दिया कि यह आने वाले क‌ई दशकों तक याद रखा जाएगा। समस्तीपुर में पीएम ने आखिरी जोर दुधपुरा के मैदान से लगाया और यह अमिट इतिहास लिख गया।

समस्तीपुर की सीट पर एक और बेटी जीतकर विधायक चुनी गई। यह पहली बार होगा जब समस्तीपुर की चार-चार बेटियां जिले के विकास की दिशा तय करेगी। इनमें सासंद के रूप में शांभवी, जिला पार्षद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, मेयर अनीता राम और विधायक के रूप में अश्वमेध देवी होगी। समस्तीपुर को आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी अब इनके ही कंधों पर होगी। यह महज राजनीति घटना नहीं, बल्कि उम्मीद की न‌ई किरण उभरी है। कहा जाता है कि महिलाएं जब नेतृत्व की भूमिका में आती है तो बदलाव की गति तेज होती है और दिशा स्पष्ट होता है।

जनता भी बदलाव और विकास की आस लगाए बैठी है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह पसंद अब कर्पूरी की धरती पर नया इतिहास लिखेंगी। आने वाले समय में जिले में मजबूत बदलाव दिखेंगे। शहर से गांव तक इसका असर दिखेगा। स्वस्थ्य, स्वच्छ और सुंदर समस्तीपुर बनेगा। इससे समस्तीपुर एक बार फिर से अपना नया इतिहास लिखेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

14 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

9 घंटे ago