Categories: Uncategorized

उजियारपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्धा गांव में एक महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले उजियारपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूरे मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रेस को जानकारी देते हुए SDPO मो. नजीब अवर ने बताया की 24 अप्रैल वर्ष 2022 की संध्या उजियारपुर थाना क्षेत्र के कोरबद्धा स्थित स्थानीय कमलू सिंह के भिंड़ी लगे खेत के नजदीक कुछ अपराधकर्मियों ने एक स्थानीय महिला बतही देवी को सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से घटनास्थल पर ही बेनग्न कर साड़ी से खुटा में बांध कर छोड़ दिया गया था।

मृतिका बतही देवी के शव के पास से अभियुक्त का टोपी एवं टिशर्ट भी बरामद हुआ था। जिसके फलस्वरूप पुलिस ने मृतिका के पुत्र श्याम कुमार के फर्दबयान के आधार पर उजियारपुर थाना कांड सं0-141/22, दर्ज किया था । इस कांड में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया निवासी बौएलाल दाहा के पुत्र हेमंत कुमार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के कोरबद्धा निवासी रामपुर सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार और दो अज्ञात लोगो को आरोपी बनाया गया था।

मामले की गंभीरता देख उजियारपुर पुलिस ने मानवीय एवं तकनिक अनुसंधान और बरामद प्रदर्शो के आधार पर कांड का उद्भेदन किया गया था। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक कुमार कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत कुमार मंगलबार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी हेमंत कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। जिसे न्यालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजी गई है। छापेमारी टीम में उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार, पुअनि शकील अहमद, सिपाही फिरोज आलम, सुजंत कुमार, मो. मुजाहिद हुसैन शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago