भारत समेत दुनिया भर में एक घंटा से ज्यादा समय तक डाउन होने के बाद फेसबुक अब चालू हो गया है। यूजर्स अब आसानी से अपना अकाउंट ओपन कर पा रहे हैं। फेसबुक के सर्वर में तकनीकी परेशानी आने की वजह से फेसबुक काम करना बंद कर दिया था। यूजर्स का अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो जा रहे थे। फेसबुक नहीं चलने की शिकायत कई यूजर्स ने की।
इससे पहले सूचना आई थी कि मेटा का फेसबुक और इंस्टाग्राम भारत और दुनिया के कई अन्य हिस्सों में डाउन है। मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने ट्वीट कर कहा कि हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हम अभी इस पर काम कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट से खुद से ही लॉग आउट हो जा रहा है जिससे वापस लॉग इन करना असंभव हो गया है। इसी तरह इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं को वीडियो और फोटो शेयर करने में दिक्कतें हो रही हैं। कुछ लोगों ने बताया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कुछ भी शेयर नहीं हो रहा है।
आउटेज मॉनिटरिंग सर्विस के मुताबिक, भारत में फेसबुक सेवा में रुकावट रात 8.30 बजे के आसपास शुरू हुई। वेबसाइट के अनुसार न केवल भारत में, बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील सहित कई अन्य देशों में भी फेसबुक डाउन है। फिलहाल फेसबुक ने अपनी तकनीकी परेशानी दूर कर ली है। लोग आसानी फेसबुक का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…