Tech

झंझट खत्म! WhatsApp पर गलत भेज दिया मैसेज तो 15 मिनट में कर सकेंगे Edit, कंपनी का बड़ा ऐलान

पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में अब मैसेज एडिट कर सकते हैं. Meta CEO Mark Zuckerberg ने बड़ा ऐलान कर दिया है. फेसबुक पोस्ट में जकरबर्ग ने लिखा है कि यूजर्स अब भेजे गए WhatsApp मैसेज को एडिट कर पाएंगे.

Mark Zuckerberg ने फेसबुक पोस्ट में कहा है, ‘अब आप WhatsApp पर भेजे गए मैसेज 15 मिनट तक एडिट कर सकेंगे’

WhatsApp मैसेज एडिट करने के लिए भेजे गए मैसेज को प्रेस एंड होल्ड करना है. ऐसा करते ही एडिट ऑप्शन दिखेगा जहां से आप मैसेज एडिट कर सकेंगे.

हालाँकि एडिटेड मैसेज में Edited का टैग लग जाएगा. यानी आपने जिसे मैसेज भेज कर एडिट किया है उस शख़्स को ये पता चल जाएगा कि आपने मैसेज को एडिट किया है.

अच्छी बात ये है कि अगले को ये नहीं पता चलेगा कि आपने पहले क्या मैसेज भेजा था जिसे एडिट किया है. जैसे Edit Tweet में पिछले ट्वीट भी दिखते हैं ऐसा WhatsApp में नहीं होगा यहाँ एडिट हिस्ट्री नहीं दिखेगी बस Edited का टैग दिखेगा.

कंपनी ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि अब यूज़र्स के पास चैटिंग के दौरान ज़्यादा कंट्रोल होगा और मैसेज में अगर कोई ग़लती हो गई हैत तो उसे 15 मिनट के अंदर एडिट किया जा सकेगा.

अब तक WhatsApp में अनसेंड का फ़ीचर था, लेकिन एडिट करने का कोई ऑप्शन नहीं था. फ़िलहाल 60 घंटे तक वॉट्सऐप के भेजे गए मैसेज को वापस लिया जा सकता है.

ग़ौरतलब है कि ये फ़ीचर नया नहीं है. WhatsApp के राइवल Telegram के पास मैसेज एडिट करने वाला फीचर काफी पहले से है. इसके अलावा Signal में भी ये फीचर काफी पहले से है. हालांकि उन ऐप्स में सेंड करने के बाद एडिट करने के लिए कोई टाइम लिमिट भी नहीं है.

मेटा के मुताबिक ये फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है. लेकिन हर यूजर्स तक ये फीचर पहुंचने में हफ्ते भर लगेंगे. ऐप अपडेट करके आप भी चेक कर सकते हैं, अगर ये फीचर नहीं आया तो कुछ दिनों का इंतजार करें, ये फीचर iOS और Android दोनों प्लैटफॉर्म के लिए है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

11 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

20 घंटे ago