बिहार में आकाशीय बिजली से 6 लोगों की मौत हो गई है। दरभंगा में 3, बेगूसराय में 2 और वैशाली में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। सीएम नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।
राजधानी पटना समेत बिहार के 16 जिलों में मंगलवार सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट आई है। पटना में सुबह से ही बादल छाए हुए थे, 10 बजे के बाद से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई।
पटना के अलावा खगड़िया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, छपरा, शेखपुरा, अरवल, वैशाली, बगहा और बेतिया समेत पूरे पश्चिम चंपारण में बारिश हुई है।
इधर मौसम विभाग ने बिहार के 23 जिलों में आज से 26 मई तक बारिश का अलर्ट है। बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा में तेज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…