भारत सरकार ने मोबाइल फोन मेकर्स को स्मार्टफोन पर FM Radio आसानी से उपलब्ध कराने के लिए एक परामर्श जारी किया है। यह कदम यह सुनिश्चित करेगा कि लोगों को रेडियो सेवाओं के माध्यम से सूचना और मनोरंजन तक पहुंच बढ़े, विशेष रूप से आपात स्थितियों और आपदाओं के दौरान। रेडियो सेवाओं को ग्रामीण और दूर-दराज के उन लोगों तक पहुँचाने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं जो स्टैंडअलोन रेडियो सेट नहीं खरीद सकते।
आईटी मंत्रालय ने इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) और मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमएआईटी) को यह सुनिश्चित करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है कि एफएम रेडियो सभी फोन में हो चाहिए। एडवाइजरी का उद्देश्य न केवल गरीबों को रेडियो सेवाएं प्रदान करना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि महत्वपूर्ण समय के दौरान एफएम कनेक्टिविटी सभी के लिए सुलभ हो।
आईटी मंत्रालय द्वारा जारी की गई सलाह में कहा गया है कि मोबाइल फोन इनबिल्ट एफएम रेडियो रिसीवर फंक्शन या फीचर से लैस हो और इनेबल हो। इसके अलावा, यह सलाह दी जाती है कि यदि एफएम रेडियो रिसीवर फ़ंक्शन या सुविधा मोबाइल फोन में उपलब्ध नहीं है, तो इसे मार्केट में नहीं बेचा जा सकता है।
आईटीयू के अनुसार, आपात स्थिति और आपदाओं के दौरान जनता को प्रारंभिक चेतावनी और अलर्ट प्रदान करने के लिए रेडियो प्रसारण सबसे शक्तिशाली और प्रभावी तरीकों में से एक है। यह जीवन बचाने, आजीविका की रक्षा करने और लोगों को आपदाओं से बेहतर ढंग से निपटने के लिए तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…