Tech

WhatsApp चैटिंग के लिए किसी को फोन नंबर देने की नहीं होगी जरूरत, यूनिक User Name से बन जायेगा काम

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को पेश करता रहता है। वॉट्सऐप एक नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब आप वॉट्सऐप पर अपना यूजर नेम सेट कर पाएंगे।

बीटा टेस्टिंग चैनल पर यूजर्स इस फीचर (WhatsApp User Name) को आजमा नहीं सकते हैं क्योंकि यह अभी भी टेस्टिंग और डेवलपमेंट के अधीन है। एक फीचर ट्रैकर ने इसे अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। कंपनी इसे बहुत जल्द यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।

अब वॉट्सऐप पर इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर नेम

वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, एंड्रॉइड बीटा 2.23.11.15 के लिए हाल ही में जारी किए गए वॉट्सऐप में एक फीचर को जोड़ा है, जो यूजर्स को अपने प्रोफाइल के लिए यूजर नेम चुनने की अनुमति देगा। फीचर अभी भी डेवलपमेंट में है।

कंपनी ने इसके बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। WABetaInfo द्वारा शेयर की गई प्रीव्यू इमेज के अनुसार, मैसेजिंग सर्विस यूजरनेम पिकर के नीचे “This is your unique username” का उल्लेख करेगी। इसका मतलब है कि किसी भी दो यूजर्स का यूजरनेम एक जैसा नहीं हो सकता है।

ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल

फीचर ट्रैकर का कहना है कि यूजरनेम पिकर फीचर तीन डॉट वाले Menu > Settings > Profile पर टैप करने पर मिल जाएगा। आप यूजर नेम को एडिट भी कर पाएंगे। यूजर नेम के पास एक पेंसिल आइकन मिलेगा जिसकी मदद से आप अपने यूजर नेम को बदल पाएंगे।

यह फीचर कैसे काम करेगा इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। रिपोर्ट की माने तो प्राइवेसी को ध्यान में रखकर वॉट्सऐप केवल एक यूजर नेम सेट करने का ऑप्शन दे सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

4 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

12 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

13 घंटे ago