Tech

WhatsApp FB Insta की पेरेंट कंपनी Meta का भारत को लेकर क्या है प्लान? टॉप एग्जिक्यूटिव ने कही यह बात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स की पेरेंट कंपनी मेटा का भारत को लेकर क्या प्लान है, कंपनी भारत के बारे में क्या सोचती है, इसे लेकर कंपनी की इंडिया हेड संध्या स्वामीनाथन ने बड़ी बात कही है. फेसबुक सोशल मीडिया मंच फेसबुक का संचालन करने वाली कंपनी मेटा की शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के बावजूद कंपनी भारत में अपनी संभावनाओं को लेकर रोमांचित और आशावादी नजरिया रखती है.

मेटा की भारत में प्रमुख और उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने यहां ‘टाइम्स नेटवर्क इंडिया डिजिटल’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी भारत-केंद्रित उत्पादों एवं नवाचारों का विकास करना जारी रखेगी ताकि यहां डिजिटलीकरण की वजह से पैदा हुए व्यापक अवसरों का फायदा उठाया जा सके.

उन्होंने वैश्विक आर्थिक सुस्ती के असर के बारे में पूछे जाने पर कहा, इस समय बुरी खबरें ही आ रही हैं. कभी कोई बैंक डूब रहा है, ब्याज दरें बढ़ने से बाजारों में अफरातफरी है, पूंजी बाजार सूख रहे हैं. मुझे लगता है कि वृहद-आर्थिक स्थिति अचानक ही खराब दिखने लगी है.

ऐसी स्थिति में यह सोचना एक भुलावा होगा कि दुनियाभर में हो रही घटनाओं से भारत बेअसर रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा, मुझे असल में भारत में जुझारूपन की कहानी दिखती है. मुझे लगता है कि यह तमाम चीजों की वजह से हो रहा है जिनमें आर्थिक जुझारूपन, डिजिटल संचालन और बेहद मजबूत एवं सशक्त स्टार्टअप पारिस्थितिकी शामिल है.

देवनाथन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मेटा भारत में हो रही घटनाओं को लेकर खासी रोमांचित और आशावादी बनी हुई है. उन्होंने कहा, हम इस दौर में लोगों को कुशल बनाने एवं प्रशिक्षण देने के साथ आजीविका पाने में भारतीयों को समर्थन देने में अपनी भूमिका की तरफ देख रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago