Tech

ट्रेन की बोगियां आपस से कैसे जुड़ी रहती है? बिहार में चलती ट्रेन से कैसे अलग हुई बोगी, समझिए…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Explainer: बिहार में फिर एकबार बड़ा रेल हादसा टला है. चलती ट्रेन में ही सत्याग्रह एक्सप्रेस की कुछ बोगियां अलग हो गयी जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. जिसके बाद अब आपके भी अंदर एक सवाल चल रहा होगा कि आखिर ट्रेन की बोगियां आपस में कैसे जोड़ी जाती है. यूं तो आप भी अक्सर दो बोगियों को आपस में जुड़ा देखते ही होंगे लेकिन इसे आज अच्छी तरह समझिए कि इसकी प्रक्रिया क्या है.

कपलिंग सिस्टम से जुड़ती है बोगियां

ट्रेन की बोगियों को एक-दूसरे से कपलिंग सिस्टम के तहत जोड़ा जाता है. स्क्रू कपलिंग (Screw Coupling) से ही अधिकतर ट्रेनों की बोगियों को जोड़ा जाता है. स्क्रू कपलिंग (Screw Coupling) अधिकतर यात्री ट्रेनों में बोगियों को जोड़ने के काम आता है. भारत में अधिकतर इसका ही उपयोग किया जाता है. यह एक तरह का मेन्युअल प्रोसेस है.

इड बफर का काम

दो कोच स्क्रू कपलिंग की मदद से आपस में जुड़े रहते हैं और इसके दोनों तरफ साइड बफर दिया जाता है. एक हुक की तरह इस्तेमाल में आने वाली इस कपलिंग को स्क्रू की मदद से मजबूती से टाइट किया जाता है जिसका काम दोनों बोगियों को आपस में जोड़ना है. वहीं साइड बफर इसलिए दिया जाता है ताकि दोनों बोगी आपस में नहीं टकराए.

वाइव्रेशन को रोकने के लिए उपाय

स्क्रू कपलिंग के दो मुख्य पार्ट होते हैं. एक स्क्रू और दूसरा ड्रॉ गियर एसेंबली(Draw Gear Assembly). स्क्रू (Screw) का यूज कपलिंग को टाइट करने के लिए होता है. इस कपलिंग के अन्य पार्ट Shackle Link, Screw और Trunnion nut, Toggle, Ferrule, Link के अलावा पीछे के हिस्से में स्प्रिंग और रबर भी लगा होता है. ये स्प्रिंग व रबर वाइव्रेशन को रोकता है. इसमें लगा ड्रा हुक ही दो बोगियों को जोड़ता है. यह कपलिंग 22.5 टन के लोड लेने की क्षमता रखता है.

स्क्रू कपलिंग का फायदा

स्क्रू कपलिंग का फायदा यह होता है कि अगर ट्रेन की किसी बोगी को अचानक बदलने की जरुरत पड़ती है. तो किसी बड़े जंक्शन पर इसे आसानी से बदला जा सकता है. अगर कोई बोगी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी हो तो उसे फौरन आसानी से अन्य बोगियों से अलग कर दिया जा सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago