Tech

WhatsApp ने दिया नए साल का तोहफा, अब ‘बिना इंटरनेट’ के भी कर पाएंगे चैटिंग, बताया इस्तेमाल करने का तरीका

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक नए और सबसे खास फीचर का एलान किया है। WhatsApp में proxy सपोर्ट का एलान किया है जिसके बाद पूरी दुनिया के व्हाट्सएप यूजर इंटरनेट बैन या ब्लॉक होने की स्थिति में भी WhatsApp का इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि इस फीचर को लेकर सरकार की ओर से आपत्ति भी हो सकती है, क्योंकि इस फीचर की मदद से यूजर्स उस दौरान भी मैसेज कर पाएंगे जब सरकार की ओर से इंटरनेट शटडाउन किया जाता है।

कैसे काम करेगा व्हाट्सएप का proxy फीचर

प्रॉक्सी फीचर के जरिए व्हाट्सएप यूजर किसी संस्थान या वॉलेंटियर के सर्वर से एप को कनेक्ट करके मैसेज भेज सकेंगे। ऐसे में किसी टेलीकॉम कंपनी के एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को किसी भी तरह का कोई भुगतान भी नहीं करना होगा। WhatsApp ने कहा है कि proxy सर्वर से कनेक्ट होने के बाद यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी और सिक्योरिटी को लेकर भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रॉक्सी सर्वर पर भी व्हाट्सएप एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होगा। प्रॉक्सी सर्वर से कनेक्ट करने के लिए व्हाट्सएप ने एक चार्ट भी शेयर किया है।

देशहित में सरकार बंद करती है इंटरनेट

आमतौर पर किसी दंगे या बवाल के दौरान सरकार की ओर से सोशल मीडिया एप्स को ब्लॉक किया जाता है और कई बार कुछ खास इलाकों में इंटरनेट की सर्विस भी बंद की जाती है। पिछले साल इरान की सरकार ने WhatsApp और Instagram को प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक किया था। व्हाट्सएप ने कहा है कि हम किसी भी तरह का कोई इंटरनेट शटडाउन नहीं चाहते हैं।

प्रॉक्सी सेटिंग कैसे ऑन करें

पहला काम यही है कि आप अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट करें। इसके बाद एप की सेटिंग में जाएं। इसके बाद Storage and Data के विकल्प पर टैप करें और Proxy को सेलेक्ट करें। अब proxy एड्रेस को भरें और सेव करें। कनेक्ट होने के बाद एक चेकमार्क आ जाएगा और आप इंटरनेट बंद होने की स्थिति में भी मैसेज कर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

48 मिनट ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

5 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

7 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

7 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

8 घंटे ago