Tech

WhatsApp Group पर अब जोड़ सकेंगे 1024 मेंबर्स, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप का इस्तेमाल हम सभी करते हैं. यह ऐप हमारी मदद करता है परिवार और दोस्तों के साथ जुड़े रहने में. WhatsApp अपने प्लैटफॉर्म पर आये दिन नये फीचर्स जोड़ता रहता है. इन नये फीचर्स की वजह से यूजर्स का इस ऐप को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियन्स बेहतर होता जाता है और इन फीचर्स बदौलत ही प्लैटफॉर्म्स पर नये मेंबर्स भी जुड़ते हैं.

अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो यह बात जानते ही होंगे की फिलहाल WhatsApp के किसी भी ग्रुप पर 512 मेंबर्स जोड़े जा सकते हैं. लेकिन, अब कंपनी जल्द ही इस प्लैटफॉर्म पर बड़े बदलाव करने वाली है. इस अपडेट के बाद आप किसी भी ग्रुप में 1024 मेंबर्स तक जोड़ सकेंगे. चलिए इस नये फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

WhatsApp ने शुरू की टेस्टिंग 

WhatsApp ने अपने प्लैटफॉर्म पर इस फीचर को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. आप सभी जानते होंगे कि WhatsApp Group पर पहले 256 मेंबर्स तक जोड़े जा सकते थे लेकिन, बाद में कंपनी ने इसमें बदलाव किया और फिलहाल अब किसी भी ग्रुप में 512 मेंबर्स तक जोड़े जा सकते हैं. WhatsApp ने इस फीचर को कुछ ही दिनों पहले प्लेटफार्म पर जोड़ा है. जानकारी के लिए बता दें इस फीचर के साथ ही कंपनी एक ही ऑडियो कॉल पर 32 लोगों को जोड़ने की तैयारी कर रही है. बता दें आने वाले ये फीचर्स Android और iOs दोनों ही प्लैटफॉर्म पर दिए जाने वाले हैं.

सामने आयी रिपोर्ट्स 

WhatsApp पर जोड़े जाने वाले इस नये फीचर का सपोर्ट Android और iOs बीटा वर्जन (2.22.21.74 ) पर दिया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने इस फीचर को लाने की तैयारी पूरी कर ली है और फिलहाल इसकी टेस्टिंग पर अपना पूरा ध्यान दे रही है. उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों के अंदर ही ये फीचर्स आपको WhatsApp पर देखने को मिल जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…

2 घंटे ago

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

8 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

9 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

11 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

15 घंटे ago