Sports

इंग्लैंड दौरे के ल‍िए भारतीय U-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह, देखें फुल स्क्वॉड

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम का ऐलान हो गया है. इस दौरे पर भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक एक वॉर्म-अप, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी. इस दौरे के ल‍िए 17 साल के आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कमान दी गई है. वहीं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है. वैभव और आयुष दोनों ने ही आईपीएल में धूम मचाकर रख दी है.

BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सच‍िव देवजीत सैकिया ने बताया कि इस टीम की उपकप्तानी अभिज्ञान कुंडू को दी गई है, वो विकेटकीपर भी हैं .वहीं दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में हरवंश सिंह रहेंगे. इसके अलावा स्टैंडबाय ख‍िलाड़‍ियों की ल‍िस्ट भी BCCI की ओर से जारी की गई है. जहां अलंकृत रापोल एक और विकेटकीपर के तौर पर चयन‍ित किए गए हैं.

वैभव और आयुष ने आईपीएल में काटा गदर

ध्यान रहे आयुष और वैभव दोनों का ही IPL 2025 में बल्ला गरजा है. आयुष ने आईपीएल 2025 के 6 मैचों में 206 रन बनाए. जहां उनका एवरेज 34.33 का है और स्ट्राइक रेट 187.27 का है. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 7 मुकाबलों में 252 रन बनाए और उनका एवरेज 36 तो स्ट्राइक रेट 206.55 का दर्ज किया गया था.

दोनों के बीच एक और तगड़ा कनेक्शन भी है. दरअसल, दोनों अंडर 19 क्रिकेट में भी भारतीय क्रिकेट टीम के ल‍िए खेल चुके हैं. वहीं प‍िछले साल जब भारतीय क्रिकेट टीम एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल अंडर 19 एश‍िया कप (Asian Cricket Council Under-19s Asia Cup) में खेलने के ल‍िए उतरी थी तो दोनों ही ख‍िलाड़‍ियों ने ओपन‍िंग दी थी.

भारत की इंग्लैंड दौरे के ल‍िए अंडर 19 टीम: 

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)

भारतीय अंडर 19 टीम का इंग्लैंड में शेड्यूल 

24 जून: वॉर्म-अप मैच – लोबोरो यूनिवर्सिटी
27 जून: पहला वनडे – होव
30 जून: दूसरा वनडे – नॉर्थेम्पटन
2 जुलाई: तीसरा वनडे – नॉर्थेम्पटन
5 जुलाई: चौथा वनडे – वॉर्सेस्टर
7 जुलाई: पांचवां वनडे – वॉर्सेस्टर
12-15 जुलाई: पहला मल्टी-डे मैच – बेकेनहैम
20-23 जुलाई: दूसरा मल्टी-डे मैच – चेम्सफोर्ड

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

3 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago