Bihar

बिहार में फर्जी स्लम दिखाकर केंद्र सरकार से ले लिए 49 करोड़, निगरानी थाने में केस दर्ज

बिहार एक चौंकने वाला मामला सामने आया है. पटना जिले में झुग्गी घोटाला होने का आरोप लगा है. दावा है कि फर्जी दस्तावेज और झुग्गियों को दिखाकर केंद्र सरकार से 49 करोड़ की राशि स्वीकृत करवा ली गई है. इतना ही नहीं इस 49 करोड़ में से साढ़े तीन करोड़ का गबन भी हो चुका है. यह पूरा मामला नौबतपुर नगर पंचायत का है. यहां समेकित आवास एवं स्लम विकास कार्यक्रम की राशि हड़पने के लिए बड़ा खेल किया गया है. हैरान करने वाली बात यह है कि नौबतपुर में एक भी स्लम बस्ती नहीं है फिर भी यह खेला हो गया.

राशि ऐसे लोगों में बांटी गई जो इसके पात्र भी नहीं

49 करोड़ की राशि स्वीकृत होने के बाद समेकित आवास एवं स्लम विकास योजना की राशि ऐसे लोगों में बांटी गई, जो इसके पात्र भी नहीं थे. इनमें सरकारी नौकरी करने वाले, संपन्न लोग, बाहरी लोग भी शामिल हैं. कुछ तो ऐसे भी जिन्हें पहले ही इंदिरा आवास का लाभ मिल चुका है.

अब नौबतपुर निवासी दो लोगों की शिकायत पर निगरानी थाने में आठ मई को केस दर्ज की गई है. शिकायत में कहा गया कि यह घोटाला 2012 से 2014 के बीच हुआ. 2018 में नौबतपुर में इसको लेकर एक केस भी हुआ. इसमें तीन लोगों को जेल भी जाना पड़ा. अब फिर से निगरानी थाने में केस दर्ज हुआ है.

जांच पड़ताल के बाद केंद्र सरकार से राशि मिली थी

इधर, इस मामले के आरोपियों में से एक और नौबतपुर नगर पंचायत के तत्कालीन अध्यक्ष कौशल कौशिक ने कहा कि नौबतपुर पंचायत में चुनाव होने वाला है. इसलिए साजिश के तरह ऐसा किया गया है. यह सब फंसाने के लिए किया जा रहा है. इसलिए निगरानी में केस भी की गई है. डीपीआर बनाकर नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा गया था. जांच पड़ताल के बाद केंद्र सरकार से राशि मिली थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago