Sports

शिखर धवन ने किया संन्यास का ऐलान, इमोशनल होकर बोले- आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं…

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार, 24 अगस्त को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट के मैदान पर ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच वनडे फॉर्मेट में दिसंबर 2022 में खेला था, इसके बाद वह लगातार टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि धवन आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि उन्होंने वीडियो में आईपीएल से संन्यास की कोई बात नहीं कही है।

शिखर धवन ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद!”

धवन वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, ‘नमस्कार सभी को! आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें हीं नजर आती हैं और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी, टीम इंडिया के लिए खेलना और वो हुआ भी। जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले मेरा परिवार…मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा जी…मदन शर्मा जी जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी।’

गब्बर ने आगे कहा, ‘एक मेरी टीम जिसके साथ-साथ मैं सालों खेला, मुझे एक परिवार और मिला…नाम मिला और आप सबका प्यार मिला। पर कहते हैं ना कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है, तो बस मैं भी ऐसा ही करने जा रहा हूं। मैं इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं।’

धवन ने वीडियो के अंत में कहा, ‘और अब जब मैं अपने क्रिकेट के सफर को अलविदा कह रहा हूं, तो मेरे दिल में एक सुकून है कि मैं अपने देश के लिए बहुत खेला और मैं बहुत शुक्रगुजार हूं बीसीसीआई-डीडीसीए का जिन्होंने मुझे मौका दिया और मेरे सारे फैंस का जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। मैं खुद से यही कहता हूं भाई तू इस बात से दुखी मत हो कि तू अपने देश के लिए फिर नहीं खेलेगा पर इस बात की खुशी अपने पास रख कि तू अपने देश के लिए खेला और ये मेरे लिए सबसे बड़ी बात है कि मैं खेला…।’

मिस्टर आईसीसी के नाम से मशहूर शिखर धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मुकाबले खेले जिसमें क्रमश: उन्होंने 2315, 6793 और 1759 रन बनाए। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 शतक दर्ज हैं। धवन ने 17 सेंचुरी वनडे में तो 7 टेस्ट में लगाए। टी20 में उनके नाम भारत के लिए कोई शतक दर्ज नहीं है।

उन्होंने आईसीसी इवेंट में भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है। वह 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के प्लेयर ऑफ द सीरीज थे, जब भारत इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था।

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

4 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

6 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

6 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

7 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

7 घंटे ago