Sports

अमित शाह के बेटे जय शाह के ICC चेयरमैन बनने के बाद अरुण जेटली के बेटे रोहन बन सकते हैं BCCI सेक्रेटरी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होने जा रहा है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह आईसीसी चेयरमैन का पद संभाल सकते हैं. शाह इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे या नहीं यह 27 अगस्त तक साफ हो जाएगा. ऐसे में बड़ा सवाल है कि जय शाह अगर आईसीसी चेयरमैन बनते हैं तो बीसीसीआई का सचिव कौन बनेगा. इन सब के बीच इस मुद्दे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकलकर आई है.

BCCI में कौन लेगा जय शाह की जगह

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर जय शाह ICC चेयरमैन बनते हैं तो DDCA के प्रेसिडेंट रोहन जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए सचिव बन सकते हैं. रोहन जेटली पिछले कई सालों से दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं. रोहन जेटली पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के बेटे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, रोहन बीसीसीआई सचिव बनने की रेस में काफी आगे चल रहे हैं.

रोहन जेटली अनुभवी स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर में से एक हैं. वह दो बार दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएश के प्रेसिडेंट रह चुके हैं. उनके कार्यकाल के दौरान दिल्ली में वर्ल्ड कप के 5 मैच खेले गए हैं और दिल्ली प्रीमियर लीग की भी शुरुआत हुई है. जिसमें भारतीय क्रिकेट के कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं. ऐसे में खबरें है कि बीसीसीआई में रोहन के नाम पर सभी सहमत हैं. वहीं, रोहन जेटली बीसीसीआई सचिव बनते हैं तो बाकी पदाधिकारी अपने-अपने पद पर बरकरार रहेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

6 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

10 घंटे ago