Samastipur

इंस्टाग्राम पर भाई की सास से हुआ प्यार, शादी के बाद क्यों बढ़ा गया बवाल; थाने तक पहुंचा बखेड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में रहने वाले एक युवक को अपने बड़े भाई की सास की बड़ी बहन से ही प्यार हो गया। इंस्टाग्राम से शुरू हुई यह लव स्टोरी शादी तक तो जरूर पहुंची, लेकिन बाद में इसका जो अंजाम हुआ उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। मामला पूर्णिया जिले का है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के आईना महल इलाके में रहने वाले सोनू कुमार को अपने भाई की सास से इस कदर मोहब्बत हुई कि उसने 3 बच्चों की मां से शादी रचा ली।

दरअसल, सोनू के बड़े भाई की शादी कोलकाता की रहने वाली एक युवती से हुई थी। युवती की मां की बड़ी बहन और सोनू की मुलाकात शादी के दौरान पूर्णिया में हुई थी। कोलकाता में नौकरी की बात करने का हवाला देकर सोनू ने अपने भाई की सास की बहन का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई और फिर सास और रिश्ते में लगने वाले दामाद के बीच प्यार पनपने लगा।

रिश्ते की सास के प्यार में पागल सोनू जल्द ही पूर्णिया से कोलकाता जा पहुंचा और उसके साथ ही प्राइवेट कंपनी में जॉब करने लगा। कुछ दिनों बाद सोनू लौट कर पूर्णिया चला आया। सास भी पीछे-पीछे पूर्णिया पहुंच गईं और थाने में आकर वो सोनू के साथ रहने की जिद पर अड़ गई हैं। महिला का कहना है कि एक दिन उसके पति ने उन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद सोनू के बड़े भाई, पति और पुलिसवालों ने पंचायती की जहां सोनू ने महिला को अपने साथ रखने का वादा किया और इसके लिए उसने बॉन्ड भी भरा।

महिला जिस कंपनी में काम करती थी सोनू भी उसी कंपनी में काम करने लगा लेकिन पहली तनख्वाह मिलते ही वहां से फरार होकर वापस पूर्णिया आ गया। महिला का कहना है कि दोनों के बीच जिस्मनी रिश्ता भी बन चुका है। उसका पति उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं और अब वो सोनू के साथ ही रहना चाहती है।

इधर सोनू का कहना है कि जब अपने भाई की सास से उसकी इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी तब महिला ने खुद को अविवाहित बताया था। कोलकाता आने के बाद उसके भाई को दोनों के प्यार के बारे में पता चल गया और फिर उसे एक मंदिर में शादी रचानी पड़ी। युवक का कहना है कि महिला के पति द्वारा पकड़े जाने के बाद उसे यह सच्चाई पता चली कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

युवक का दावा है कि यह पता चलने के बाद वह सिल्लीगुड़ी लौट आया था। मगर महिला ने फिर से उसे बहला-फुसला कर वापस कोलकाता बुला लिया। युवक का कहना है कि वो अब पूर्णिया आ चुका है और उस महिला के साथ नहीं रहना चाहता है, जबकि सोनू की सास उसके साथ ही जिंदगी भर रहने की जिद पर अड़ी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

8 मिनट ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

13 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago