Sports

पाकिस्तानी आर्मी ट्रेनिंग की खुली पोल… 3 क्रिकेटर हुए चोटिल, विराट- बाबर का रिकॉर्ड तोड़ने वाला धाकड़ खिलाड़ी सीरीज से बाहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं. रिजवान ने हाल में विराट कोहली और बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था. वह टी20 में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. पाकिस्तान आर्मी के साथ फिटनेस की ट्रेनिंग में हिस्सा लेने वाला यह खिलाड़ी 2 मैच खेलने के बाद ही चोटिल हो गया. रिजवान फिटनेस कारणों की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के बाकी बचे 3 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. उनका मई में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाना भी संदिग्ध हो गया है.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पीसीबी के नए अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने पाकिस्तानी आर्मी बेस में सेना के साथ ट्रेनिंग दिलवाई थी. पीसीबी (PCB) अध्यक्ष का मानना था कि इससे खिलाड़ियों के फिटनेस लेवल में इजाफा होगा. लेकिन अब इसका साइड इफेक्ट दिखना शुरू हो गया है. सेना के संग ट्रेनिंग के बाद पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के साथ पहली सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि बाकी दो मुकाबले खेले गए. इन 2 मुकाबलों में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं.

पीसीबी ने खराब फिटनेस का दिया हवाला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि रिजवान और युवा बल्लेबाज इरफान खान नियाजी को फिटनेस कारणों से न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी दो मैचों के लिए नहीं चुना गया है. इससे पहले विकेटकीपर आजम खान को बिना मैच खेले ही सीरीज से बाहर होना पड़ा.

रिजवान बल्लेबाजी के दौरान हुए चोटिल

पीसीबी ने कहा कि बोर्ड की मेडिकल पैनल ने स्कैन रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें बाकी दो मैचों से बाहर रखने का फैसला किया. रिजवान को रावलपिंडी में तीसरे टी20 मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोट लगी थी. इसके बाद से वह खेल नहीं सके. वहीं इस श्रृंखला में पदार्पण करने वाले इरफान ग्रोइन की चोट से जूझ रहे हैं. रिजवान ने दूसर टी20 मैच में 45 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी. इसी मैच में उन्होंने एक साथ विराट कोहली और बाबर आजम के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

1 घंटा ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

2 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

11 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

12 घंटे ago