Sports

WPL 2024: चैंपियन आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, हार कर भी करोड़ों कमा गईं दिल्ली की बेटियां

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने डब्ल्यूपीएल 2024 का खिताब जीतकर आरसीबी के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है, जब काम आरसीबी की मेंस टीम पिछले 16 सालों में नहीं कर पाई वो ख्वाब फ्रेंचाइजी की वुमेंस टीम ने 2 साल में करके दिखाया है। आरसीबी ने खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से धूल चटाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। डीसी ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को बैंगलोर की टीम ने 3 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। चैंपियन टीम आरसीबी पर जीत के बाद पैसों की बारिश हुई, वहीं हार कर भी दिल्ली की बेटियां करोड़ो कमा गईं। आइए एक नजर डब्ल्यूपीएल 2024 की प्राइज मनी पर डालते हैं।

डब्ल्यूपीएल 2024 प्राइज मनी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीबीआई) ने इस साल महिला प्रीमियर लीग की प्राइज मनी में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में आरसीबी को वही प्राइज मनी मिली है जो पिछले साल मुंबई इंडियंस को मिली थी। मुंबई इंडियंस को डब्ल्यूपीएल 2023 का चैंपियन बनने के बाद 6 करोड़ रुपए की इनामी राशि से नवाजा गया था, वहीं उप-विजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए मिले थे।

इस साल भी प्राइज मनी सेम है। डब्ल्यूपीएल 2024 चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली है, वहीं एक बार फिर उप-विजेता रही दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए मिले हैं। डीसी का यह लगातार दूसरा साल है जब टीम ट्रॉफी से एक कदम दूर रह गई हो। पिछले साल फाइनल में उन्हें एमआई ने हराया था।

कैसा रहा डीसी वर्सेस आरसीबी फाइनल?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को शेफाली वर्मा ने तूफानी शुरुआत दी थी। टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 61 रन लगा दिए थे। शेफाली वर्मा (27 गेंदें 44 रन) जब 8वें ओवर की पहली गेंद पर मोलिनक्स का शिकार बनीं तो डीसी की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इसी ओवर में आरसीबी ने दो और विकेट चटकाकर मैच में वापसी की। आरसीबी के इस कमबैक के बाद दिल्ली की एक ना चली और पूरी टीम 18.3 ओवर में मात्र 113 के स्कोर पर ढेर हो गई। डीसी पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी नहीं कर पाई।

114 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को स्मृति मंधाना (31) और सोफी डिवाइन (32) ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। इसके बाद एलिस पैरी ने 35 तो ऋचा घोष ने 17 रनों की नाबाद पारी खेली आरसीबी को जीत दिलाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

8 मिनट ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

18 मिनट ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

31 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

14 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

16 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

16 घंटे ago