Bihar

आज नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली, RJD-कांग्रेस की भी बड़ी मीटिंग, सीट शेयरिंग को लेकर बिहार में गहमागहमी

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग के लिहाज से अगले दो से तीन दिन बेहद महत्त्वपूर्ण हैं. सीटों के बंटवारे को लेकर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं. नीतीश कुमार सोमवार की रात दिल्ली पहुंचेंगे. नीतीश कुमार सोमवार की शाम को पटना से दिल्ली चलेंगे.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात हो सकती है. बिहार में एनडीए के भीतर अगले दो दिन में सीट बंटवारा हो सकता है. अंतिम फैसला होने पर दिल्ली से ही एनडीए के गठबन्धन का एलान हो सकता है, ऐसा माना जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार का जो अभी तक का कार्यक्रम है उसके मुताबिक 21 मार्च को दिल्ली से उनका बिहार लौटने का कार्यक्रम है. यानी 19-20 मार्च बिहार के एनडीए गठबन्धन के लिहाज से बेहद महत्त्वपूर्ण है. दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को होने जा रही है. पहले चरण में बिहार में जिन चार संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होना है, उनमें से दो सासाराम और औरंगाबाद पर कांग्रेस की दावेदारी है. यह कांग्रेस की परंपरागत सीटें हैं.

खास बात ये है कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए अभी तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि दो से तीन दिनों में सभी दलों में आपसी सहमति बन जाएगी लेकिन महागठबंधन और एनडीए दोनों एक दूसरे की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं. जिन की पुरी संभावना है. कुछ संसदीय क्षेत्रों में तो दावेदार जनसंपर्क भी शुरू कर चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

5 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

6 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

13 घंटे ago