ना कोई बयान, ना ऐलान। जज्बातों से भरा कोई गीत भी इस बार नहीं आया। बस एक तस्वीर आई और कहानी बदल चुकी थी। सबकुछ धोनी के ट्रेडमार्क स्टाइल में ही तो हुआ। जिस तरह टेस्ट की कप्तानी छोड़ने से लेकर रिटायरमेंट तक हुआ था। हैरान तो हुए लोग, लेकिन अगर हैरान न कर दें तो फिर धोनी कैसे? कहां तो फैन्स आशा लगाए बैठे थे कि थाला सीएसके को एक और खिताब दिलाएंगे। लेकिन थाला के मन में क्या है, इसका अंदाज अगर लगाना इतना आसान होता तो हर कोई धोनी नहीं हो जाता?
साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के लिए जब खिलाड़ियों की बोली लगी तो महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे बिके थे। तब से अब तक हर सीजन में कई खिलाड़ी महंगे बिके, लेकिन कोई धोनी की परछाई भी नहीं बन पाया। वहीं सीजन दर सीजन धोनी ने खुद को वो बना डाला, जिसके लिए सिर्फ एक शब्द हो सकता है, बेशकीमती। धोनी ने खुद को भरोसे का दूसरा नाम बना लिया। पहले सीजन में सीएसके कप्तान बने। बीच में दो साल के लिए सीएसके सस्पेंड हुई, लेकिन जब लौटी तो मालिकों ने कप्तानी फिर माही को ही सौंपी। यह भरोसा ही तो था।
महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। लग रहा था कि तैयारी एक बार फिर टीम को ट्रॉफी जिताने की है। लंबे बालों के साथ अंदाज भी बदल लिया गया था। विंटेज धोनी की फील हर तरफ महसूस की जा रही थी। फैन्स सोच रहे थे शायद माही अपने सदाबहार अंदाज में कप्तानी को अलविदा कहना चाहते हों… लेकिन फैन्स भूल गए कि रोल बदलने का इशारा तो किया जा चुका था। परदा उठने के लिए लोग आईपीएल के पहले मैच का इंतजार कर रहे थे। लेकिन धोनी ने उससे पहले ही परदा उठा दिया।
माही ने भले ही कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन सच यह भी है कि वह इन चीजों से ऊपर उठ चुके हैं। उनके फैन्स भी अब सेलिब्रेट करने के लिए इस बात का इंतजार नहीं करते कि धोनी ने क्या हासिल किया। फैन्स के लिए अब माही की मौजूदगी ही सेलिब्रेशन है। कप्तान न सही, लेकिन बतौर खिलाड़ी वह मैदान में मौजूद रहेंगे। पीली जर्सी में संभवत: आखिरी बार। लेकिन जब वो मैदान पर मौजूद रहेंगे, उनके फैन्स इसी तरह से सेलिब्रेट करते रहेंगे। धोनी की जगह 27 साल के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड टीम की कमान संभालेंगे। इस सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाएगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…
समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…