Bihar

पशुपति पारस अब खुद को नहीं मानते’ मोदी का परिवार’, सोशल मीडिया पर बदला अपना बायो

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में एनडीए ने सीटों का बंटवारा कर लिया है. लोजपा के दोनों खेमों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर किए जा रहे दावे और गरमाये विवाद में भाजपा आलाकमान ने चिराग पासवान के साथ चुनाव में आगे बढ़ने का फैसला लिया और हाजीपुर, समस्तीपुर समेत 5 सीटें उनकी पार्टी लोजपा(रामविलास) को दी है. पशुपति पारस की पार्टी लोजपा(राष्ट्रीय) को एक भी सीट नहीं मिली तो पशुपति पारस ने केंद्रीय कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया. एनडीए में अलग-थलग पड़ने के बाद अब पशुपति पारस ने सोशल मीडिया आईडी में अपने बायो से ‘मोदी का परिवार ‘ हटा लिया है.

X पर चेंज किया बायो, ‘मोदी का परिवार’ तमगा हटाया

पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया और अब X समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बायो से ‘मोदी का परिवार’ टैग हटा लिया है. भाजपा से नाराजगी के बीच अपनी इस गतिविधि से पशुपति पारस ने एक संदेश दिया है कि वो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहीम का हिस्सा नहीं हैं. बताते चलें कि चुनावी माहौल में रैलियों में हुई बयानबाजी के बाद एनडीए के तमाम मंत्रियों व दिग्गज नेताओं ने खुद को मोदी का परिवार बताते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर अपना बायो चेंज किया था और नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा था.

X पर कवर फोटो भी बदला..

पशुपति पारस ने सोशल मीडिया X पर अपना बायो भी चेंज किया है और कवर फोटो को भी बदला है. पीएम मोदी की तस्वीर के साथ केंद्र सरकार के इवेंट की तस्वीर पहले पशुपति पारस की आईडी के कवर फोटो में थी. अब उसे बदलकर उन्होंने अपनी तस्वीर लगा दी है जो जनता के बीच की है.

गौरतलब है कि लोजपा में बिखराव रामविलास पासवान के निधन के बाद से ही हो गया था. पार्टी दो खेमों में बंट गयी थी. परिवार का कलह समाप्त नहीं हुआ लेकिन दोनों पार्टी एनडीए का हिस्सा बनी. वहीं अब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चिराग और पारस की ओर से कई सीटों पर दावेदारी एनडीए के लिए चिंता का कारण बन चुकी थी. हाजीपुर से पशुपति पारस सांसद हैं लेकिन चिराग ने इस सीट पर ताल ठोक दी. भाजपा ने दोनों नेताओं को मनाने की काफी कोशिश की. लेकिन जब बीच का रास्ता नहीं निकला तो चिराग पासवान के साथ ही भाजपा गयी और पशुपति पारस अलग-थलग पड़ गए.

एनडीए से किनारे होने के बाद पशुपति पारस लगातार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. महागठबंधन में शामिल होने के कयास भी सियासी गलियारे में लगाए जा रहे हैं लेकिन राजद की ओर से कोई ठोस बात इस ओर अभी तक सामने नहीं आयी है. पशुपति पारस ने ऐलान किया है कि वो हाजीपुर से हर हाल में चुनाव लड़ेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट का काम रुका, जमीनी विवाद के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम मंदिर परिसर में प्रस्तावित…

43 मिनट ago

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की हत्या, जान बचाने के लिए भागे तो पीछा कर अपराधियों ने मारी कई गोलियां

बिहार के हाजीपुर शहर के दिग्घी निवासी समाजसेवी एवं चर्चित संवेदक राम नरेश राय की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर नगर निगम की महापौर अनिता राम ने रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण, दोनों तरफ लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की महापौर अनिता राम व नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में सफाई पर हर महीने का खर्च सवा करोड़, फिर भी हर जगह गंदगी

समस्तीपुर : शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर निगम हर महीने करीब सवा करोड़ रुपये…

3 घंटे ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा बोलबम-डाकबम सेवा समिति शिविर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में एकत्रित किया गया 25 यूनिट रक्त

समस्तीपुर/दसिंहसराय : कमरांव तकिया चौक बोलबम - डाकबम शिविर में बुधवार को रक्त दान शिविर…

4 घंटे ago

सीएम सम्राट चौधरी की बीजेपी मंत्रियों के साथ सीक्रेट मीटिंग, राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार (12 अगस्त) की देर रात बीजेपी कोटे के मंत्रियों संग…

5 घंटे ago