Sports

विराट कोहली वनडे और टी20 क्रिकेट से लेंगे संन्यास? अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का लिया फैसला…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा कि विराट कोहली वनडे और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. उन्होंने बीसीसीआई को दोनों फॉर्मेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने को लेकर सूचित किया है. हालांकि खबर की पुष्टि विराट कोहली या बीसीसीआई की ओर से नहीं की गई है.

वनडे और टी20 से संन्यास लेंगे विराट कोहली?

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से खबर है कि विराट कोहली ने बीसीसीआई को वनडे और टी20 क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने को लेकर सूचित किया है. कथित रूप से कोहली ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह अनिश्चितकाल के लिए सफेद गेंद वाले मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

कोहली ने वनडे और टी20 क्रिकेट से ब्रेक लेने का क्यों लिया फैसला?

विराट कोहली ने वनडे और टी20 क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का आखिरी फैसला क्यों किया? इस सवाल के पीछे एक ही वजह कि वह फिलहाल टेस्ट क्रिकेट पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि कोहली ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को सूचित किया है कि उन्हें सफेद गेंद वाले क्रिकेट से ब्रेक की जरूरत है और वह उनसे इस बारे में संपर्क करेंगे कि वह आगे कब सफेद गेंद क्रिकेट खेलना चाहते हैं. फिलहाल उन्होंने बीसीसीआई को सूचित कर दिया है कि वह रेड-बॉल क्रिकेट खेलेंगे.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे विराट कोहली

विराट कोहली ने बीसीसीआई को साफ कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट के लिए उपलब्ध हैं. इसका साफ मतलब है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ‍ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक भी मैच नहीं खेले विराट कोहली

मालूम हो 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली ने एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला है. विराट कोहली के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा के सफेद गेंद वाले फॉर्मेट में खेलने को लेकर संशय की स्थिति बन गई है. रोहित ने भी 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक भी टी20 मैच नहीं खेला है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से विराट कोहली सहित सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत के सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. विराट कोहली, कप्तान राोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. बल्कि टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है. मालूम हो पांच मैचों की सीरीज में भारत इस समय 2-1 से आगे है.

वर्ल्ड कप में गोल्डन बैट से विराट कोहली किए गए सम्मानित

विराट कोहली और राहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. विराट कोहली ने 11 मैच खेलकर 3 शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से कुल 765 रन बनाए. इसके लिए विराट कोहली को गोल्डन बैट से सम्मानित किया गया. वहीं रोहित शर्मा ने एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से कुल 597 रन बनाए. विराट कोहली वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, तो रोहित शर्मा भी दूसरे स्थान पर रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

55 मिनट ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

2 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

3 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

3 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

5 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

6 घंटे ago