Sports

विश्व कप में भारत को बड़ा झटका, शुभमन गिल को हुआ डेंगू; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को तेज बुखार है। उनका डेंगू टेस्ट पॉजिटिव आया है। भारत वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच रविवार यानी 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। इस मैच में गिल के खेलने पर संशय बन गया है। गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन और रोहित शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, गिल ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम के नेट सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया। गिल का शुक्रवार यानी आज एक और टेस्ट होगा, जिसके बाद खेलने पर फैसला किया जाएगा।

चेन्नई पहुंचने के बाद से गिल को तेज बुखार

PTI को BCCI के एक सूत्र ने बताया, ‘चेन्नई पहुंचने के बाद से शुभमन को तेज बुखार है। उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। शुक्रवार को उनके और टेस्ट होंगे और शुरुआती मैच में उनके खेलने पर फैसला किया जाएगा।’ सूत्र ने कहा, पता चला है कि गिल का डेंगू के लिए टेस्ट किया जा रहा है और ऐसे में वह कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे।

गिल 2023 में वनडे में भारत के टॉप स्कोरर

शुभमन गिल इस साल शानदार फॉर्म में हैं। गिल 2023 में वनडे में भारत के टॉप स्कोरर हैं। इस ओपनर ने 2023 में 20 वनडे मैचों में 72.35 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1,230 रन बनाए हैं। उनके 6 वनडे शतकों में से 5 शतक इसी साल आए हैं।

भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से

वनडे वर्ल्ड कप में मेजबान भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई में होगा। लीग स्टेज में 9 टीमों के खिलाफ भारत 9 अलग-अलग वेन्यू पर खेलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

8 मिनट ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

26 मिनट ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

57 मिनट ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

2 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

10 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

11 घंटे ago